नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के दो पहचान पत्र नंबर को लेकर अब उनकी मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नई दिल्ली के जिला निर्वाचन कार्यालय ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराने के लिए नोटिस भेजा है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वोट चोरी पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि पवन खेड़ा ने दो निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा रखा है। उन्होंने खेड़ा के दो पहचान पत्र नंबर भी साझा किए थे। इनमें एक नंबर जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में है और दूसरा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में, जो क्रमश: पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं।











Discussion about this post