नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में जर्मनी की मशहूर गायिका कैस्मे (CassMae) ने भी पीएम मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है।
कैस्मे ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए समर्पण और कड़ी मेहनत की है। उन्होंने भारत की विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में भारत की छवि को मजबूत किया है।
अपनी शुभकामनाओं में कैस्मे ने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी मोदी जी भारत को और उज्जवल भविष्य की ओर आगे बढ़ाते रहेंगे।
मोदी के जन्मदिन पर विदेश से मिला यह संदेश भारतीय जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।











Discussion about this post