मुज़फ्फरनगर। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने रोहाना डिस्टलरी पर धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही तालाबंदी की गई। जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आह्वान किया कि सात दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। इसके बाद किसानों ने रोहाना शुगर मिल की डिस्टलरी पर पहुंचकर तालाबंदी की। तालाबंदी के बाद मिल अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे और मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि जो डिस्टलरी से गंदा पानी बाहर निकलता है, उससे आसपास के क्षेत्र के किसानों को घातक बीमारी हो रही हैं। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। इसके अलावा शुगर मिल और तौल कांटों पर घटतौली रोकी जानी चाहिए। किसानों को कृषि यंत्रों पर शुगर मिल की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए।
रोहाना शुगर मिल में 40 प्रतिशत क्षेत्र के किसानों के बच्चों को नौकरी दी जानी चाहिए। इस मौके पर युवा मंडल प्रभारी महबूब, चंदन त्यागी, दीपक कंमाडो, साजिक, रियासत, संजय त्यागी, मोनू धीमान, शियाजू, नौशाद मौजूद रहे।











Discussion about this post