बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह अजीबोगरीब है और लोग इस घटना को लेकर आक्रोश और मनोरंजन दोनों फैला रहे हैं। एक शादी में, चिकन परोसने को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में बहस हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
यह मामला बिजनौर के ग्राम तीवड़ी मझेड़ा के कोटरा गाँव का है। जानकारी के अनुसार, बारात जब द्वार पर पहुँची तो बाराती खाने पर टूट पड़े। चिकन फ्राई के काउंटर पर भारी भीड़ लग गई। चिकन फ्राई लेने की होड़ में अचानक लड़का और लड़की पक्ष के कुछ लोगों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते यह छोटा सा वाद-विवाद अचानक एक बड़ी मारपीट में बदल गया।
शादी के माहौल में हुई इस हंगामे को देखकर कुछ लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो वहाँ अभी भी मारपीट चल रही थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले झगड़ा खत्म कराया। इसके बाद, किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए, कुछ पुलिसकर्मी मौके पर ही रुक गए और अपनी निगरानी में दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में पूरी करवाईं।











Discussion about this post