फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में थाना बसई मोहम्मदपुर के सोफीपुर में एक युवक का पहले पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पत्नी मायके गई तो युवक ने उसे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के वापस न आने क्षुब्ध होकर युवक ने बुधवार दोपहर में फांसी लगा ली। हालांकि परिजनों को समय रहते जानकारी मिल गई तो उसे उतार कर उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं।

गांव सोफीपुर निवासी 40 वर्षीय महेश चंद्र पुत्र नरपति सिंह का अपनी पत्नी गंगा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद में गंगा देवी अपनी दो पुत्री तथा एक पुत्र को लेकर थाना टूंडला के गांव अनवारा स्थित अपने मायके चली गई। जिससे महेश और भी ज्यादा क्षुब्ध हो गया। उसने अपनी पत्नी को बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह वह मायके से नहीं आई।
इससे परेशान महेश ने बुधवार दोपहर फांसी लगा ली। परिजनों की निगाह फांसी पर लटके महेश पर गई तो चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आनंन फानन में उसे फांसी से उतारा तथा उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां पर उसका उपचार जारी है।











Discussion about this post