मेरठ। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को एडीजी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा बुलंदशहर जिले की डिबाई तहसील क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने प्रदर्शन के दौरान एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन के संस्थापक शिवनारायण यादव द्वारा तैयार की गई 98 पन्नों की रिपोर्ट और कई सबूत एडीजी को सौंपे। रिपोर्ट में डिबाई क्षेत्र के कई किसानों की जमीनों पर बुलंदशहर पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से हो रहे अवैध कब्जे का उल्लेख है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौन स्वीकृति से किसानों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। रिपोर्ट में नामजद लोगों के खिलाफ अब तक कोई कानूनी कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई गई।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, विक्रम सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष राहुल समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में किसानों की जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।











Discussion about this post