मुज़फ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में हुई दुखद घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। शनिवार को गंग नहर में डूबे युवक नवीन का शव बरामद हुआ है। उसका शव सलावा झाल के पास झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
शनिवार को कस्बा खतौली के मोहल्ला जैन नगर निवासी दो सगे भाइयों, नवीन (30) और ब्रजमोहन पुत्र ब्रह्मसिंह ने पारिवारिक कलह के चलते गंग नहर में छलांग लगा दी थी। घाट पर नहा रहे कुछ साहसी युवकों ने ब्रजमोहन को बचा लिया, लेकिन नवीन तेज बहाव में बह गया। परिजन बीते तीन दिनों से पुलिस और गोताखोरों की मदद से गंगनहर में उसकी तलाश कर रहे थे। उसका शव सलावा झाल के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया में पड़ते हुए, परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।










Discussion about this post