बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसका पति 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़खानी करता है और अपने सामने जबरन उसके कपडे़ उतरवाता है। एडीजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कैंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी एक मामले में रामपुर जेल में रहा है। जमानत पर बाहर चल रहा है।
कैंटर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के मुताबिक उसका पति 14 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रखता है। अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी करता है। बुरी नीयत से अक्सर उसके शरीर पर हाथ लगाता है। महिला ने लोकलाज के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की। 18 मई को महिला का बाहर से पति घर आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर पति ने बेटी और उसके साथ मारपीट की। पति घर में रखे मोबाइल फोन, जेवर और स्कूटी छीनकर ले गया। पत्नी की मांग का सिंदूर पोंछकर उसके ऊपर थूक दिया। पति की करतूत से परेशान पत्नी ने कैंट पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एडीजी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।











Discussion about this post