मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के दूधली क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। प्रमोद कुमार और रजनीश की करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोनों ही देनी सिंह के बेटे हैं।
आग इतनी तेज थी कि खेत में खड़ा ट्रैक्टर भी इसकी चपेट में आ गया। आग बुझाने का प्रयास करते समय दो लोग झुलस गए। घायलों में दुधली निवासी 18 वर्षीय देवप्रताप और 50 वर्षीय सतेंद्र शामिल हैं। दोनों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंगलौर रेफर कर दिया गया।
प्रशासन ने शुरू की जांच स्थानीय ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों रुपए की फसल जल चुकी थी। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसानों ने सरकार से नुकसान का मुआवजा मांगा है।










Discussion about this post