मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रामराज थाने में तैनात सिपाही प्रशांत कुमार और गौरव ने सरकारी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। वीडियो वायरल हुआ तो मामला अफसरों तक पहुंचा। एसओ ने सिपाही प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज कराया।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ था। सादे कपड़ों में दोनों सिपाही एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। अब तक की जांच में पता चला है कि यहीं पर उन्होंने पिस्टल से हवा में फायरिंग की थी। यह वीडियो रामराज थाना क्षेत्र के निकट किसी गांव का है। एसओ सुनील कसाना ने सिपाही प्रशांत के खिलाफ हर्ष फायरिंग का केस दर्ज कराया। फायरिंग से आम जनता को नुकसान हो सकता था।










Discussion about this post