नई दिल्ली : हालांकि ये पूरी तरह एक काल्पनिक सवाल है लेकिन उत्सुकता जरूर जगाता है कि वो सीक्रेट जगहें जहां परमाणु हथियारों को स्टोर करके महफूज तरीके से रखा जाता है. उस पर अगर ब्रह्मोस जैसी सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल गिरे तो क्या होगा. हालांकि दुनिया में ऐसी स्थिति आज तक कभी नहीं आई है. ना आने की स्थिति है लेकिन ऐसा हुआ तो क्या ये बम फूटने शुरू हो जाएंगे या फिर रेडियोधर्मी विकिरण शुरू हो जाएगा. क्या होगा इसका परिणाम.
हमने ऐसा ही सवाल एआई से पूछा और जो कुछ रिसर्च में सामने आया, उसका जवाब यहां दे रहे हैं. रिसर्च कहती है कि पाकिस्तान ने अपने देश में चार स्थानों पर अपने परमाणु हथियारों को काफी सुरक्षा के बीच स्टोर कर रखा है. वहीं ब्रह्मोस ऐसी मिसाइल है जो सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल है.
सेकेंडों में सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके टारगेट पर मार कर सकती है. भारत की एक मिसाइल ने पाकिस्तान के चकलाला एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया. इसके पास ही पाकिस्तान की आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) का मुख्यालय स्थित है, जो कि देश के परमाणु हथियारों की निगरानी करता है.











Discussion about this post