नई दिल्ली : भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला। इसे भारतीय सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान बैकफुट पर आया। भारत ने शाम पांच बजे से संघर्षविराम का एलान किया। इसके बाद पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री, सीडीएस और सेनाध्यक्षों के साथ रात करीब 8 बजे बैठक की। श्रीनगर में विस्फोटों की आवाज गूंजी। जोरदार धमाके सुनाई दिए।
उधमपुर में ब्लैकआउट के बीच भारत की वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। यहां आसमान में लाल धारियां दिखीं और विस्फोटों की आवाज़ सुनाई दी।
शाम पांच बजे से भारत पाकिस्तान के बीच लागू हुआ संघर्ष विराम कुछ ही घंटों में टूट गया। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए हैं।











Discussion about this post