अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा की।
इसके बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे।
यहां सप्त ऋषियों के मंदिर में पूजन किया। सप्त ऋषि मंदिर में महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी के मंदिर शामिल हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से वे सेना के हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचे थे।
यहां से वे रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया।











Discussion about this post