मेरठ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ संजीव पांडे के मार्गदर्शन में 10 सितम्बर 2025 को आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में कुल 337 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश कुशवाहा ने बताया कि विशेष लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशों द्वारा आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। इनमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ नीरज कुशवाहा द्वारा सर्वाधिक 76 आपराधिक वाद निपटाए गए।
विभिन्न न्यायालयों द्वारा किए गए निस्तारण का विवरण :
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ नीरज कुशवाहा – 76 वाद
विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्गेश नंदनी – 50 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहिद सुल्ताना (न्या. सं. 01) – 71 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह (न्या. सं. 02) – 45 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अनवर (न्या. सं. 03) – 15 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चन्द्रा (न्या. सं. 05) – 07 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनिका वर्मा (न्या. सं. 06) – 01 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज ठाकुर (न्या. सं. 04) – 10 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सावन कुमार विकास (न्या. सं. 07) – 06 वाद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजुम सैफी (न्या. सं. 10) – 11 वाद
न्यायिक मजिस्ट्रेट एक्रागता सिंह (न्या. सं. 01) – 01 वाद
सिविल जज (जू.डि.) रजत शुक्ला, सरधना – 03 वाद
सिविल जज (जू.डि.) प्रशान्त मौर्य, मवाना – 01 वाद
न्यायिक मजिस्ट्रेट संज्ञा यदुवंशी (न्या. सं. 03) – 04 वाद
न्यायिक मजिस्ट्रेट कामाक्षी सागर (न्या. सं. 03) – 10 वाद
अपर सिविल जज (जू.डि.) ज्योति शर्मा (न्या. सं. 04) – 02 वाद
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार (न्या. सं. 02) – 02 वाद
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रजा हसनैन जैदी (न्या. सं. 01) – 22 वाद
इस प्रकार कुल मिलाकर 337 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।











Discussion about this post