Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

मोहन भागवत ने अपना पूरा जीवन बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में समर्पित किया – पीएम मोदी

मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर मैंने उनके प्रेरक व्यक्तित्व को लेकर अपनी भावनाएं रखी हैं।

admin by admin
September 11, 2025
in नई दिल्ली
मोहन भागवत ने अपना पूरा जीवन बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में  समर्पित किया – पीएम मोदी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन को लेकर खास पोस्ट किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ”मोहन भागवत ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र से प्रेरित होकर समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।

मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर मैंने उनके प्रेरक व्यक्तित्व को लेकर अपनी भावनाएं रखी हैं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग से जुड़ा एक लिंक भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने मोहन भागवत के लिए कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “आज 11 सितंबर है। यह दिन अलग-अलग स्मृतियों से जुड़ा है।

एक स्मृति 1893 की है, जब स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्वबंधुत्व का संदेश दिया और दूसरी स्मृति है 9/11 का आतंकी हमला, जब विश्व बंधुत्व को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई गई। आज के दिन की एक और विशेष बात है। आज एक ऐसे व्यक्तित्व का 75वां जन्मदिवस है, जिन्होंने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

संघ परिवार में जिन्हें परम पूजनीय सरसंघचालक के रूप में श्रद्धाभाव से संबोधित किया जाता है, ऐसे आदरणीय मोहन भागवत का आज जन्मदिन है।” उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि इसी साल संघ भी अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। मैं मोहन भागवत को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। पीएम मोदी ने लिखा, “मेरा मोहन भागवत जी के परिवार से बहुत गहरा संबंध रहा है।

मुझे उनके पिता, स्वर्गीय मधुकरराव भागवत के साथ निकटता से काम करने का सौभाग्य मिला था। मैंने अपनी पुस्तक ‘ज्योतिपुंज’ में मधुकरराव के बारे में विस्तार से लिखा भी है। वकालत के साथ-साथ मधुकरराव जीवनभर राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित रहे। अपनी युवावस्था में उन्होंने लंबा समय गुजरात में बिताया और संघ कार्य की मजबूत नींव रखी। मधुकरराव का राष्ट्र निर्माण के प्रति झुकाव इतना प्रबल था कि अपने पुत्र मोहनराव को भी इस महान कार्य के लिए निरंतर गढ़ते रहे।

एक पारसमणि मधुकरराव ने मोहनराव के रूप में एक और पारसमणि तैयार कर दी।” उन्होंने लिखा, “भागवत जी का पूरा जीवन सतत प्रेरणा देने वाला रहा है। वे 1970 के दशक के मध्य में प्रचारक बने। सामान्य जीवन में प्रचारक शब्द सुनकर ये भ्रम हो जाता है कि कोई प्रचार करने वाला व्यक्ति होगा, लेकिन जो संघ को जानते हैं, उनको पता है कि प्रचारक परंपरा संघ कार्य की विशेषता है। गत 100 वर्षों में देशभक्ति की प्रेरणा से भरे हजारों युवक-युवतियों ने अपना घर-परिवार त्याग करके पूरा जीवन संघ परिवार के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया है।

भागवत जी भी उस महान परंपरा की मजबूत धुरी हैं।” पीएम मोदी ने लिखा, “मोहन भागवत ने उस समय प्रचारक का दायित्व संभाला, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। उस दौर में प्रचारक के रूप में उन्होंने आपातकाल-विरोधी आंदोलन को निरंतर मजबूती दी। उन्होंने कई वर्षों तक महाराष्ट्र के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों, विशेषकर विदर्भ में काम किया। 1990 के दशक में अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख के रूप में मोहन भागवत के कार्यों को आज भी कई स्वयंसेवक स्नेहपूर्वक याद करते हैं। इसी कालखंड में मोहन भागवत ने बिहार के गांवों में अपने जीवन के अमूल्य वर्ष बिताए और समाज को सशक्त करने के कार्य में समर्पित रहे।

वर्ष 2000 में वे सरकार्यवाह बने और यहां भी मोहन भागवत ने अपनी अनोखी कार्यशैली से हर कठिन परिस्थिति को सहजता और सटीकता से संभाला। 2009 में वे सरसंघचालक बने और आज भी अत्यंत ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं। भागवत जी ने राष्ट्र प्रथम की मूल विचारधारा को हमेशा सर्वोपरि रखा।” उन्होंने लिखा, “सरसंघचालक होना मात्र एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं है। यह एक पवित्र विश्वास है, जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी दूरदर्शी व्यक्तित्वों ने आगे बढ़ाया है और इस राष्ट्र के नैतिक और सांस्कृतिक पथ को दिशा दी है।

असाधारण व्यक्तियों ने इस भूमिका को व्यक्तिगत त्याग, उद्देश्य की स्पष्टता और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण के साथ निभाया है। यह गर्व की बात है कि मोहन भागवत ने न केवल इस विशाल जिम्मेदारी के साथ पूर्ण न्याय किया है, बल्कि इसमें अपनी व्यक्तिगत शक्ति, बौद्धिक गहराई और सहृदय नेतृत्व भी जोड़ा है।” युवाओं से मोहन भागवत के लगाव को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “मोहन भागवत का युवाओं से सहज जुड़ाव है और इसलिए उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को संघ कार्य के लिए प्रेरित किया है। वे लोगों से प्रत्यक्ष संपर्क में रहते हैं, और संवाद करते रहते हैं।

श्रेष्ठ कार्य पद्धति को अपनाने की इच्छा और बदलते समय के प्रति खुला मन रखना, ये मोहनजी की बहुत बड़ी विशेषता रही है। अगर हम व्यापक संदर्भ में देखते हैं तो संघ की 100 साल की यात्रा में भागवत जी का कार्यकाल संघ में सर्वाधिक परिवर्तन का कालखंड माना जाएगा। चाहे वो गणवेश परिवर्तन हो, संघ शिक्षा वर्गों में बदलाव हो, ऐसे अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन उनके निर्देशन में संपन्न हुए।” उन्होंने लिखा, “कोरोना काल में मोहन भागवत के प्रयास विशेष रूप से याद आते हैं। उस कठिन समय में उन्होंने स्वयंसेवकों को सुरक्षित रहते हुए समाजसेवा करने की दिशा दी और टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाने पर बल दिया।

उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई, जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों और वैश्विक विचार को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को विकसित किया। हमें कई स्वयंसेवकों को खोना भी पड़ा, लेकिन मोहन भागवत की प्रेरणा ऐसी थी कि अन्य स्वयंसेवकों की दृढ़ इच्छाशक्ति कमजोर नहीं पड़ी।” पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में, मैंने नागपुर में उनके साथ माधव नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन के दौरान कहा था कि संघ अक्षयवट की तरह है, जो राष्ट्रीय संस्कृति और चेतना को ऊर्जा देता है।

इस अक्षयवट वृक्ष की जड़ें इसके मूल्यों की वजह से बहुत गहरी और मजबूत हैं। इन मूल्यों को आगे बढ़ाने में जिस समर्पण से मोहन भागवत जी जुटे हुए हैं, वो हर किसी को प्रेरणा देता है। समाज कल्याण के लिए संघ की शक्ति के निरंतर उपयोग पर मोहन भागवत जी का विशेष बल रहा है। इसके लिए उन्होंने पंच परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। इसमें स्व बोध, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुम्ब प्रबोधन और पर्यावरण के सूत्रों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। देश और समाज के लिए सोचने वाले हर भारतवासी को पंच परिवर्तन के इन सूत्रों से अवश्य प्रेरणा मिलेगी। संघ का हर कार्यकर्ता वैभव संपन्न भारत माता का सपना साकार होते देखना चाहता है।

इस सपने को पूरा करने के लिए जिस स्पष्ट विजन और ठोस एक्शन की जरूरत होती है, मोहन जी इन दोनों गुणों से परिपूर्ण हैं। उन्होंने लिखा, “मोहन भागवत के स्वभाव की एक और बड़ी विशेषता ये है कि वो मृदुभाषी हैं। उनमें सुनने की भी अद्भुत क्षमता है। यह विशेषता न केवल उनके दृष्टिकोण को गहराई देती है, बल्कि उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व में संवेदनशीलता और गरिमा भी लाती है। वह हमेशा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रबल पक्षधर रहे हैं।

भारत की विविधता और भारत भूमि की शोभा बढ़ा रही अनेक संस्कृतियों और परंपराओं के उत्सव में मोहन भागवत पूरे उत्साह से शामिल होते हैं। वैसे बहुत कम लोगों को ये पता है कि मोहन भागवत अपनी व्यस्तता के बीच संगीत और गायन में भी रुचि रखते हैं। वे विभिन्न भारतीय वाद्ययंत्रों में भी निपुण हैं। पठन-पाठन में उनकी रुचि, उनके अनेक भाषणों और संवादों में साफ दिखाई देती है।” उन्होंने आगे लिखा, “पिछले दिनों देश में जितने सफल जन-आंदोलन हुए, चाहे ‘स्वच्छ भारत मिशन’ हो या ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, मोहन भागवत ने पूरे संघ परिवार को इन आंदोलनों में ऊर्जा भरने के लिए प्रेरित किया। मैं पर्यावरण से जुड़े प्रयासों और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को आगे बढ़ाने के प्रति उनके समर्पण को जानता हूं। मोहन जी का बहुत जोर आत्मनिर्भर भारत पर भी है।

कुछ ही दिनों में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष का हो जाएगा। यह भी सुखद संयोग है कि विजयादशमी का पर्व, गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और संघ का शताब्दी वर्ष एक ही दिन आ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह भारत और विश्वभर के लाखों स्वयंसेवकों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। हम स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमारे पास मोहन भागवत जी जैसे दूरदर्शी और परिश्रमी सरसंघचालक हैं, जो ऐसे समय में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। एक युवा स्वयंसेवक से लेकर सरसंघचालक तक की उनकी जीवन यात्रा उनकी निष्ठा और वैचारिक दृढ़ता को दर्शाती है। विचार के प्रति पूर्ण समर्पण और व्यवस्थाओं में समयानुकूल परिवर्तन करते हुए उनके नेतृत्व में संघ कार्य का निरंतर विस्तार हो रहा है।

ShareTweetSend
Previous Post

नेपाल में फंसे यात्रियों को भारत सरकार ने दी राहत, एयर इंडिया ने दिल्ली से काठमांडू भेजा विशेष विमान

Next Post

मेरठ में विशेष लोक अदालत का आयोजन, कुल 337 आपराधिक वादों का किया निस्तारण

Next Post
मेरठ में विशेष लोक अदालत का आयोजन, कुल 337 आपराधिक वादों का  किया निस्तारण

मेरठ में विशेष लोक अदालत का आयोजन, कुल 337 आपराधिक वादों का किया निस्तारण

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

सुष्मिता सेन से ब्रेकअप की पुष्टि, ललित मोदी ने नए पार्टनर के साथ शेयर किया वीडियो

सुष्मिता सेन से ब्रेकअप की पुष्टि, ललित मोदी ने नए पार्टनर के साथ शेयर किया वीडियो

1 year ago
शामली में मंदिर और दुकानदारों के बीच विवाद के चलते प्रशासन ने की कार्रवाई, चार व्यापारियों की दुकानें की कुर्क

शामली में मंदिर और दुकानदारों के बीच विवाद के चलते प्रशासन ने की कार्रवाई, चार व्यापारियों की दुकानें की कुर्क

12 months ago
शामली में योगी बाबा की कठोर तपस्या, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कामना, चुनौतीपूर्ण तपस्या का किया शुभारंभ

शामली में योगी बाबा की कठोर तपस्या, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कामना, चुनौतीपूर्ण तपस्या का किया शुभारंभ

8 months ago
मुजफ्फरनगर में सर्वखाप पंचायत का बड़ा फैसला: लिव इन रिलेशनशिप कतई स्वीकार नहीं, नशे पर कही ये बात

मुजफ्फरनगर में सर्वखाप पंचायत का बड़ा फैसला: लिव इन रिलेशनशिप कतई स्वीकार नहीं, नशे पर कही ये बात

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In