अयोध्या। रामनगरी अयोध्या मंगलवार को एक और ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविवाह के पावन अवसर पर राममंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने की आधिकारिक घोषणा करेंगे। प्रधानमंत्री अयोध्या में कुल साढ़े चार घंटे रहेंगे।
प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम-
9:35 AM: प्रधानमंत्री मोदी महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत अन्य नेता उनका स्वागत करेंगे।
9:50 AM: एयरपोर्ट से विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा पीएम मोदी राममंदिर के समीप साकेत महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे, जहाँ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।
रामपथ पर भव्य स्वागत: राममंदिर के लिए रामपथ से प्रस्थान करते समय अयोध्या के संत, धर्माचार्य, व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा, भगवा ध्वज, शंखनाद और पुष्पवर्षा से उनका अभिनन्दन करेंगे।
11:00 AM: प्रधानमंत्री राममंदिर परिसर में जगतगुरु शंकराचार्य द्वार से प्रवेश करेंगे और सबसे पहले सप्त ऋषि मंदिर में विधि-विधान से पूजन करेंगे।
11:55 AM: शुभ मुहुर्त (11:55 से 12:00 बजे) के बीच प्रधानमंत्री मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसी के साथ वह मंदिर निर्माण के पूर्ण होने की घोषणा करेंगे।
अतिथि और सुरक्षा: इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी 6000 से अधिक आमंत्रित अतिथि, निर्माण कार्य में लगे 1200 से अधिक इंजीनियर और सहयोगी कर्मचारी, और 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी बनेंगे।
संबोधन: ध्वजारोहण समारोह के बाद, पीएम मोदी मुख्य प्रवेश स्थल के बगल बने मंच से आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करेंगे।
1:55 PM: प्रधानमंत्री मोदी यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
राममंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय और राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री परकोटा एवं परिसर में स्थित सभी मंदिरों में भी दर्शन करेंगे।











Discussion about this post