लखनऊ : भीषण गर्मी, गर्म हवाएं और लू के थपेड़े, पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है. दिन के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. तापमान लगातार नए रिकॉर्ड तोड रहा है. अब सभी को मॉनसून का इंतजार है. इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मॉनसून को लेकर बड़ी बात बताई है.
मौसम विभाग यानी आईएमडी ने कहा है कि 14 जून के बाद यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून के बाद यूपी के कई जिलों में हल्की या तेज बारिश की स्थिति बन रही है.
इस समय पश्चिम और पूर्वी यूपी में जबरदस्त गरमी पड़ रही है. मौसम विभाग की माने तो अगले 48 से 72 घंटे तक पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी में तेज गर्मी देखने को मिलेगी. इस दौरान गर्म हवाएं और भीषण लू का सामना यूपी के लोगों को करना पड़ेगा. मगर इसके बाद थोड़ी राहत की उम्मीद है.
अभी तक मॉनसून को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उससे साफ है कि 14 जून या उसके कुछ दिन बाद ही मॉनसून के यूपी में दस्तक देने के आसार हैं. मौसम विभाग का ये भी कहना है कि 2 से 3 दिनों के बाद यूपी में प्री मॉनसून बारिश देखने को मिल सकती है.










Discussion about this post