नई दिल्ली : इंग्लैंड दौरा बतौर कोच गौतम गंभीर और कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की अग्निपरीक्षा से कम नहीं। यह सीरीज काफी हद तक टीम मैनेजमेंट के फैसले पर भी मुहर लगाएगी कि उसने युवा कंधों पर जिम्मेदारी देकर अच्छा किया है। यही कारण है कि इस अहम सीरीज से पहले कोच गंभीर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने युवा टीम को इस बड़े असाइनमेंट से पहले अच्छे से मोटिवेट किया है और इस दौरान उन्होंने 5 खिलाड़ियों को खास तौर पर शुभकामना दी है।
भारत-इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर ने युवा टीम इंडिया को अपने अनोखे अंदाज में मोटिवेट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिया कि कौन से खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं।
गौतम गंभीर ने अपने इस मोटिवेशनल स्पीच के दौरान 5 खिलाड़ियों का नाम मेंशन किया जिसमें कप्तान और उप-कप्तान से लेकर उन खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है जो पहले टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। गंभीर का टीम को दिया गया यह मोटिवेशवल स्पीच कई मायनों में खास है क्योंकि इस बार एक युवा टीम इंग्लैंड के सामने उतरने वाली है। गंभीर ने जिन 5 खिलाड़ियों का नाम लिया है वो हैं।
गंभीर ने युवा कप्तान शुभमन गिल को बतौर कप्तान पहली बार टेस्ट टीम को लीड करने के लिए शुभकामनाएं दी। रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद गिल को पहली बार कप्तान बनाया गया है और यह दौरा उनके लिए काफी अहम होने वाला है।
गंभीर ने लीडरशिप रोल में पहली बार शामिल किए गए ऋषभ पंत को गर्मजोशी के साथ वेलकम किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पंत का विदेशों में शानदार प्रदर्शन रहा है और उम्मीद है कि वह इस बार सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी उठाएंगे।
पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए अर्शदीप सिंह का डेब्यू तय माना जा रहा है। इसके संकेत खुद गौतम गंभीर ने भी दे दिए। गंभीर ने अर्शदीप का स्वागत करते हुए कहा कि आपने व्हाइट बॉल क्रिकेट में कमाल का काम किया है और उम्मीद है कि रेड बॉल क्रिकेट में भी आप इसे जारी रखेंगे।
पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए सुदर्शन का भी डेब्यू तय है। गंभीर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पहला टेस्ट हमेशा खास होता है इसलिए मैं साई का स्वागत करना चाहता हूं। पिछला 3 महीना बल्ले के साथ कमाल रहा है और आप इसे कंटिन्यू करेंगे।
टीम इंडिया में 7 साल के लंबे अंतराल के बाद शामिल किए गए करुण नायर का भी गंभीर ने वेलकम किया। उन्होंने कहा कि वापसी करना आसान नहीं होता वो भी 7 साल बाद। पिछले कुछ सालों में घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कमाल किया है और उनकी उपस्थिति पूरे टीम को मोटिवेट करेगी।
गौतम गंभीर ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि 3 सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में आपके पास इस दौरे पर बेहतर करने का मौका है। जब मैं इस टीम को देखता हूं तो हमें भूख और पैशन की कोई कमी नजर नहीं आती। हम कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे। हम हर गेंद पर अपना हंड्रेड पर्सेंट देंगे और इस दौरे को यादगार बनाएंगे।











Discussion about this post