नई दिल्ली। उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में आज रविवार सुबह घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य के करीब पहुँचने से हवाई और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
प्रमुख अपडेट्स-
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट: दिल्ली में आज सुबह के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। घने कोहरे के साथ-साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी के वायु प्रदूषण (AQI) ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
रेलवे का बुरा हाल: कोहरे के कारण उत्तर भारत में 4 दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है।
रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस: लगभग 9 घंटे की देरी।
प्रयागराज एक्सप्रेस: करीब 5 घंटे लेट।
नई दिल्ली तेजas राजधानी: 4 घंटे की देरी।
संपूर्ण क्रांति व महाबोधि एक्सप्रेस: 4 से 5 घंटे लेट।
हवाई सफर पर असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और घर से निकलने से पहले स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।











Discussion about this post