मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक और ‘शाह टाइम्स’ के प्रधान संपादक शाहनवाज राना को आठ महीने बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वह पिछले कई महीनों से जीएसटी विभाग से जुड़े एक मामले में जेल में बंद थे।
शाहनवाज राना पर जीएसटी स्टील जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों से अभद्रता करने और फर्जी कंपनियों के जरिये टैक्स चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इन्हीं आरोपों के तहत उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके रिहाई की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। इस फैसले से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। समर्थकों ने इसे “न्याय की जीत” बताया है और रिहाई के बाद भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।











Discussion about this post