Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद संजीव बालियान जेवर थाने में धरने पर बैठे, 2 दरोगा सस्पेंड, ग्रामीणों में रोष

करीब छह घंटे तक चले इस धरने के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। कार्यकर्ता और ग्रामीण लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनकी मुख्य मांगें थीं—

admin by admin
September 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद संजीव बालियान जेवर थाने में धरने पर बैठे, 2 दरोगा सस्पेंड, ग्रामीणों में रोष
0
SHARES
600
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही पनीर की गाड़ी पकड़े जाने और उसे नष्ट किए जाने के मामले ने बड़ा राजनीतिक रंग ले लिया है। पनीर नष्ट किए जाने को लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में पहले से ही नाराज़गी थी, लेकिन जब मौके पर पहुंचे बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह के साथ कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने अभद्रता और हाथापाई की, तो मामला और तूल पकड़ गया। इसी घटना से आक्रोशित होकर मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शनिवार को जेवर कोतवाली पहुंच गए और बीजेपी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए।

बालियान ने पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि पनीर बिल्कुल असली था और जांच रिपोर्ट आने से पहले उसे नष्ट करना गलत था। उन्होंने साफ कहा कि “अगर पनीर सही पाया गया तो उसका पूरा मुआवजा डेयरी मालिक को मिलना चाहिए और जिन पुलिसकर्मियों ने बीजेपी नेता के साथ हाथापाई की, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

करीब छह घंटे तक चले इस धरने के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। कार्यकर्ता और ग्रामीण लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनकी मुख्य मांगें थीं—

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

करीब छह घंटे तक चले इस हंगामे और आंदोलन के बाद आखिरकार पुलिस अधिकारियों को झुकना पड़ा। देर शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे दो दरोगाओं को निलंबित किया गया, एक को लाइन हाजिर किया गया और तीन अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया। अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिया कि यदि जांच में पनीर सही पाया गया तो उसका पूरा मूल्य डेयरी मालिक को लौटाया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरना समाप्त होने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई और दोषी पुलिसकर्मी व अधिकारी बचाए गए, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई। सहायक खाद्य आयुक्त-2 सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पनीर खुले में रखा हुआ था, उसमें बदबू आ रही थी और उस पर मक्खियां व कीड़े बैठे हुए थे। इसी कारण तत्काल कार्रवाई करते हुए 11.5 क्विंटल पनीर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।

फूड इंस्पेक्टर रविंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि दिल्ली में वीकेंड प्रोग्राम के लिए मिलावटी पनीर की बड़ी खेप जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर इंटरचेंज पर पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया पनीर खराब व मिलावटी पाया गया। इसलिए सैंपल लेने के बाद पूरी खेप को नष्ट कर दिया गया।

उसी दौरान सूचना पर पहुंचे पनीर डेरी के मालिक बुलंदशहर के गांव कलाखुरी के लोकेंद्र सिंह व उनके साथी भवोकरा गांव के पूर्व प्रधान प्रेमवीर सिंह ने वाहन की चाबी निकाल कर पनीर को ठीक बताते हुए कार्रवाई का विरोध किया। इसी दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस ने पनीर मालिक, पूर्व प्रधान प्रेमवीर सिंह, प्रधान के चालक मुकुल को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। शनिवार सुबह को तीनों का चालान कर दिया।

शनिवार सुबह को पनीर मालिक व पूर्व प्रधान प्रेमवीर सिंह के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में पहुंचे मुजफ्फर नगर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ धरनारत लोगों से वार्ता की।

इस प्रकरण ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजीव बालियान का धरने पर बैठना और कार्यकर्ताओं का हंगामा साफ दर्शाता है कि यह मामला अब केवल खाद्य सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रंग भी ले चुका है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार का टायर निकलने से भयानक हादसा, दिल्ली दंपत्ति की मौत, तीन घायल

Next Post

दौराला में आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन में बोले अतुल प्रधान- 13 साल की मेहनत रंग लाई, जनता के प्यार से बना हूं विधायक

Next Post
दौराला में आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन में बोले अतुल प्रधान- 13 साल की मेहनत रंग लाई, जनता के प्यार से बना हूं विधायक

दौराला में आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन में बोले अतुल प्रधान- 13 साल की मेहनत रंग लाई, जनता के प्यार से बना हूं विधायक

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका चेयरमैन के घर के बाहर बिना अनुमति खोदी गई सड़क, सभासदों ने जताई कड़ी आपत्ति

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका चेयरमैन के घर के बाहर बिना अनुमति खोदी गई सड़क, सभासदों ने जताई कड़ी आपत्ति

10 months ago
सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

5 months ago
मेरठ में भीषण सड़क हादसा, दो कैंटरों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

मेरठ में भीषण सड़क हादसा, दो कैंटरों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

1 year ago
मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआरियों के गिरोह का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआरियों के गिरोह का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In