मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने सरकारी बिजली के तार और नकदी चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई ₹4,500 की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अज्ञात चोरों द्वारा लोहियानगर के एल-ब्लॉक में स्थित एक मकान का ताला तोड़कर एलईडी, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में चौकी बिजली बंबा क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने शादाब उर्फ मोटा पुत्र नफीस, निवासी गली नं. 35, लक्खीपुरा, थाना लोहियानगर, मेरठ और जावेद पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी कांच का पुल, गली नं. 9, थाना लोहियानगर, मेरठ को चिह्नित किया।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चिन्दौड़ी पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने सरकारी बिजली की केबल और नकदी चोरी करने की बात कबूल की।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।











Discussion about this post