नई दिल्ली। यदि बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम बाकी है, तो उसे तुरंत निपटा लें, क्योंकि त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण अगले सप्ताह बैंक लगभग छह दिन बंद रहने वाले हैं।
बैंकिंग एसोसिएशन के अनुसार, अवकाश का विवरण इस प्रकार है-
19 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश, 20 अक्टूबर सोमवार दीपावली,22 अक्टूबर बुधवार गोवर्धन पूजा,23 अक्टूबर गुरुवार भाई दूज एवं भगवान चित्रगुप्त जयंती 25 अक्टूबर शनिवार महीने का चौथा शनिवार, 26 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
इन छुट्टियों के चलते, बैंक में नकद जमा-भुगतान, केवाईसी (KYC), चेक निस्तारण और एफडी-आरडी (FD-RD) संबंधित सभी कार्य प्रभावित रहेंगे। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी बैंक संबंधी काम 18 अक्टूबर तक निपटा लें।
बैंकिंग एसोसिएशन ने 21 अक्टूबर को भी अवकाश की मांग की-
इस लंबी बंदी के बीच, जिले की बैंकिंग एसोसिएशन ने 21 अक्टूबर (मंगलवार) को भी अवकाश घोषित करने की मांग की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के अध्यक्ष पीके महेश्वरी ने बताया कि 20 अक्टूबर को दिवाली के बाद 22 और 23 अक्टूबर को फिर अवकाश है। ऐसे में बाहर जिलों में रहने वाले कर्मचारियों को 21 अक्टूबर के लिए काम पर वापस आना पड़ेगा। यूनियन ने सरकार से 21 अक्टूबर को भी अवकाश घोषित करने की मांग की है ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
एटीएम में पर्याप्त कैश रखने का दावा-
बैंक अधिकारियों ने दावा किया है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए एटीएम मशीनों में पर्याप्त कैश की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बैंक बंद होने के दौरान नकद निकासी और जमा का सारा भार एटीएम पर ही आ जाता है। ग्राहकों को परेशानी न हो, इसके लिए बैंक अधिकारियों ने एटीएम में रकम डालने वाली एजेंसियों को त्योहारी सीजन के दौरान कैश पूरा रखने का निर्देश दिया है।











Discussion about this post