साहिबाबाद। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को टीलामोड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गौतमबुद्ध नगर का 26 वर्षीय युवक है जो पीड़िता का रिश्तेदार है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि युवती ने टीला मोड़ थाने में दो दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का मौसा लगता है। आरोप है कि उसने युवती से पहले बातचीत का सिलसिला बढ़ाया। इसके बाद दो महीने पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कई बार संबंध बनाने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने की बात स्वीकार की है।











Discussion about this post