नई दिल्ली: अगर आप सोने-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकते हैं. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 739 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 2,326 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती आई है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, इस सप्ताह (3 से 7 मार्च) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने की कीमत 85,320 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो शुक्रवार तक बढ़कर 86,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 94,398 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 96,724 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया.
आईबीजेए हर दिन सोने-चांदी के ताजा रेट जारी करता है, जो पूरे देश में मान्य होते हैं. हालांकि, इन दरों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते.











Discussion about this post