मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों के जश्न अभियान के तहत मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली युवा ऊर्जा, राष्ट्रभक्ति और विकास के संकल्प का प्रतीक रही। जिला व मंडल के सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल व जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने पार्टी के ध्वज को दिखाकर रैली को उत्साहपूर्वक रवाना किया, जो पूरे शहर में गौरव और जोश के साथ गुज़री। यह आयोजन जिले में युवाओं की सक्रियता और भाजपा के प्रति उनके विश्वास का सजीव उदाहरण बना।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले में प्रवासी के रूप में आए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो वीनस शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो कार्तिक काकरान, जिला मंत्री भाजयुमो ऋषभ देव शर्मा कार्यक्रम संयोजक, ज़िला मंत्री आदेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष निकुंज सिंघल, दिनेश धनगर, जिला कार्यकारिणी सदस्य निखिल शर्मा, विशाल कश्यप, राहुल राणा,प्रतीक शर्मा, प्रियांशु सैनी,मान,आशीष,वैभव धीमन, विक्रांत नामदेव, रजत भारद्वाज आदि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Discussion about this post