मुज़फ्फरनगर। श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जनपद जाट महासभा के बैनर तले कूकड़ा मंडी में विशाल भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा के बैनर तले यह पहला सामूहिक भंडारा है। इससे पहले, सदस्य व्यक्तिगत रूप से मिलकर आयोजन करते थे। उन्होंने बताया कि भंडारे का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ और यह प्रभु की इच्छा तक अनवरत चलता रहेगा।
भंडारे में श्रद्धालुओं को छोले-चावल, कढ़ी-चावल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में एकजुटता और सेवा भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है।
गौरतलब है कि श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं में से एक है। इस अवसर पर श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जगह-जगह भंडारों का आयोजन करते हैं और समाज सेवा में भागीदारी निभाते हैं।










Discussion about this post