मुजफ्फरनगर। शुक्रताल की पावन धरती पर एक बार फिर शिक्षा और समाज सेवा का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में इस वर्ष 461 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों से न केवल परिवार का, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
गुर्जर धर्मशाला में आयोजित भव्य समारोह में विद्यार्थियों को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य गुर्जर समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को प्रेरणा देना रहा।
“प्रतिभाएं जन्म से महान नहीं होतीं, उन्हें मंच, मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है, तब वे इतिहास रचती हैं। हमारा समाज शिक्षित होगा, तभी संगठित और सशक्त बनेगा।”
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह प्रिंसिपल और प्रमोद तंवर (नगला चौराहा खेप्पड़) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व अंजू गुर्जर (पत्नी ऋतुराज गुर्जर, शेरपुर खादर) ने संभाला और उसे भलीभांति निर्वहन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर गुर्जर, विधायक लोनी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बंकरमैन के नाम से प्रसिद्ध रिटायर्ड मेजर जनरल डॉक्टर श्रीपाल नागर, उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम कप्तान सोनिका नागर, साइबर सुरक्षा सलाहकार सुंदर सिंह खारी और चौधरी विनय कुमार गुर्जर (मांँडला) शामिल रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई सम्माननीय लोगों ने भी सहभागिता निभाई, जिनमें जोगेंद्र गुर्जर (सिमर्थी), जयकरण गुर्जर (चौरावाला), राजपाल सिंह (प्रधान, गंगदासपुर), नरेश (निवादा) प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के संयोजकों में विजेंद्र सिंह (तेजलहेड़ा), दुष्यंत खटाना (मांँडला), अर्जन सिंह (ढाँसरी), आनंद पोसवाल (गंगदासपुर), आदेश गुर्जर (भूम्मा), निखिल गुर्जर (मंतोड़ी), प्रवीण भाटी (टिटौड़ा), महेंद्र सिंह (लिसौढ़ा), अनित गुर्जर (छपरा) का योगदान सराहनीय रहा।
जिला अध्यक्ष राहुल गुर्जर राणा और जिला प्रभारी हरेंद्र सिंह गुर्जर के साथ-साथ रामफल सिंह (तेजलहेड़ा), प्रदीप मास्टर (सिम्भालकी), भूपेंद्र सिंह (बीजोपुरा), ओमपाल आर्य (टिटौड़ा), और कुलदीप नागर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे और बताया कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा देगा।
गुर्जर महासभा द्वारा हर वर्ष आयोजित यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं में आत्मविश्वास जगाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।










Discussion about this post