लखनऊ : सऊदी अरब से सामान लाने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब हज यात्रा के बाद हाजी अपने साथ 55 किग्रा तक सामान ला सकेंगे।
प्रदेश से इस बार कुल 13685 हज यात्री सऊदी अरब रवाना हुए हैं। इसमें 7278 पुरुष व 6407 महिलाएं शामिल हैं। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कुल 5522 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा भेजा गया है। सऊदी अरब में हज के सभी अरकान अदा हो चुके हैं। हज मुकम्मल कर चुके सभी हज यात्री अब हाजी कहे जाएंगे।
प्रदेश के हाजियों की वतन वापसी बृहस्पतिवार से शुरू होगी। सऊदी अरब से हाजियों को लेकर आने वाली पहली उड़ान के समय में बदलाव किया गया है। राज्य हज कमेटी के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि अब पहली उड़ान रात 12:25 और दूसरी उड़ान सुबह 5:45 बजे राजधानी के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब से वापस आ रहे प्रत्येक हाजी को अपने साथ 22 एवं 23 किलोग्राम के दो चेक इन बैग और 10 किलोग्राम वजन का एक केबिन बैग अपने साथ लाने की छूट रहेगी।










Discussion about this post