मेरठ। राहवती गांव के रजबहे के पास, जहां तीन थानों की सीमाएं मिलती हैं, दो गुटों के बीच हुई जमकर फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। करीब 50 से अधिक राउंड की गोलियां चलने से आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने वहां दो जली हुई बाइकों और करीब 10 खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान जली बाइकों के आधार पर की जा रही है।
रजबहे के पुल के पास बहसूमा, मवाना और फलावदा थानों की सीमाएं मिलती हैं। मंगलवार दोपहर को दो गुट आमने-सामने हुए और दोनों ओर से भारी फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइकों पर सवार युवकों और कार सवार युवकों के समूह के बीच करीब एक घंटे तक लगभग 50 से अधिक गोलियां चलीं।
आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण डर के मारे भाग गए। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों बाइकों में आग लगा दी। फायरिंग के बाद दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।











Discussion about this post