वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शख्स ने शादी के 25 साल बाद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे थी। इस बीच उसका पति पहुंच गया। पत्नी को किसी और मर्द के साथ देख पति हैरान रह गया। पति ने दोनों को पकड़ लिया और अपने परिजनों को बुलाया।

राजातालाब पुलिस के पास गया फिर पति ने पत्नी को अपनी जिंदगी से आजाद कर दिया। बीरभानपुर (राजातालाब) में हनुमान मंदिर में पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई। पति के इस हरकत की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
मिर्जापुर के अहरौरा गांव निवासी अरविंद पटेल और चंदौली के दुलहीपुर की रीना देवी की शादी 25 वर्ष पहले हुई थी। दोनों से दो बच्चे हैं, जिसमें बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा 18 साल का है। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन है। इस कारण पत्नी चंदौली के हमीरपुर में किराया के कमरे में रहने लगी। पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी उसके कमरे पर आने लगा। पत्नी का प्रेमी का मिलना-जुलना लगा रहता था। इस बीच पति कमरे पर पहुंचा तो पत्नी और अपने 50 वर्षीय प्रेमी सियाराम यादव के साथ मिली।
अरविंद ने अपने परिजनों और अन्य लोगों को बुलाया। दोनों की शादी करने का फैसला किया। रीना और सियाराम को लेकर राजातालाब पुलिस चौकी पहुंचे। फिर मंदिर पहुंचे। दोनों ने शादी का निर्णय लिया। मंदिर में सियाराम यादव और अरविंद दोनों के परिजन मौजूद थे। दोनों की शादी करा दी गई। रीना ने बताया कि भसुर की दुकान पर सियाराम 20 साल पहले रहता था। तभी से उससे पहचान हुई थी।











Discussion about this post