मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात माह-नवंबर 2025 के तहत बुधवार को मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इस मेगा एक्शन में 852 से अधिक वाहनों की जांच की गई, और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह और यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
प्रमुख चौराहों और हाईवे पर हड़कंप-
नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और हाईवे क्षेत्रों में अचानक शुरू हुए इस अभियान ने वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया। पुलिसकर्मियों ने न केवल वाहनों की गहन जांच की, बल्कि मौके पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया।
अभियान के दौरान बड़े उल्लंघन और कार्रवाई (कुल 852 वाहनों की चेकिंग)
उल्लंघन का प्रकार पकड़े गए वाहनों की संख्या
बिना सीट बेल्ट 31
बिना हेलमेट (दोपहिया) 114
बिना ड्राइविंग लाइसेंस 21
बिना बीमा 12
बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र 19
दोपहिया पर तीन सवारी 39
नो पार्किंग में वाहन 11
मोबाइल पर बात करते वाहन चालक 8
नो ई-रिक्शा जोन में ई-रिक्शा 29
चार पहिया में सीट बेल्ट न लगाना 21
काली फिल्म लगे वाहन 3
गलत दिशा में वाहन चलाना 19
नाबालिग द्वारा वाहन चलाना 3
गलत नम्बर प्लेट 21
इन सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
कोहरे को देखते हुए बड़ा कदम: कृषि व ढुलाई वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
सर्दियों में संभावित कोहरे और कम दृश्यता से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
रिफ्लेक्टर टेप: गन्ना ढुलाई में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और भैंसा-बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। यह टेप रात्रि में दूर से दिखाई पड़ते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका को काफी कम कर देते हैं।
यातायात पुलिस की आम जनता से अपील-
हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं।
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
दोपहिया पर तीन सवारी न बैठाएं।
गति सीमा का पालन करें।
सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।










Discussion about this post