लखनऊ। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में प्रयागराज समेत मध्य उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 16 घंटे के बीच प्रयागराज और मुजफ्फरनगर सहित 71 जिले में अचानक तेज हवाओं, मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्य वर्षा की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उप्र मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम अलर्ट के मुताबिक अमेठी, भदोही, फ़तेहपुर, जौनपुर, कौशांबी, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली में आगामी तीन घंटे के मध्य भारी वर्षा की सभावना है।
आने वाले 16 घंटे के मध्य उप्र की राजधानी लखनऊ, गाजीपुर,बलिया, चित्रकूट,महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन,रायबरेली,कानपुर,झांसी, इटावा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी, इटावा,हाथरस,मथुरा,कासगंज,आजमगढ़,मऊ,आंबेडकरनगर,अयोध्या,गोरखपुर,संत कबीर नगर, बस्ती,कानपुर देहात,उन्नाव,औरैया,बाराबंकी,कन्नौज,हरदोई, फर्रूखाबाद,सीतापुर,बहराइच, गोंडा,सिद्धार्थनगर,बलरामपुर,श्रावस्ती,शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी,बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़,बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा,गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ,बागपत,बिजनौर,मुजफ्फरनगर,शामली में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।










Discussion about this post