वाराणसी। यूपी में पहाड़ों पर बारिश से नदियां उफान पर हैं। सहारनपुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस कारण नदियों के किनारे बसे करीब 40 गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है।
वाराणसी में वरुणा नदी में उफान के चलते कई कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। 30 हजार लोग बाढ़ से घिर गए हैं। मंगलवार को NDRF टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में गश्त की।
प्रयागराज और झांसी में भी बाढ़ का असर है। हजारों परिवार प्रभावित हैं। मथुरा में इतनी बारिश हुई है कि छाता तहसील में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
इस समय प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मानसून कमजोर पड़ा है। अगले तीन दिन यूपी में भारी बारिश के आसार नहीं हैं। 25 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा।
पिछले 24 घंटे में 1.8 मिमी बारिश हुई है। जोकि सामान्य 8.1 मिमी से 77 प्रतिशत कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 273.8 मिमी बारिश हुई। जो कि सामान्य 283.2 मिमी से 3 प्रतिशत कम है।
काशी में वरुणा में बाढ़ के चलते कई कॉलोनियों में पानी भर गया। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने यहां का दौरा किया। काशी में गंगा के जलस्तर में वृद्वि के बाद नाव संचालन को रोक दिया गया है।











Discussion about this post