मेरठ। मथुरा से भाजपा सांसद और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने रविवार को मेरठ के सेंट्रल मार्केट में एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड के नए शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे, जिससे बाजार क्षेत्र में सड़क जाम जैसी स्थिति बन गई।
हेमा मालिनी सुबह निर्धारित समय पर शोरूम पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत गणेश आरती कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंच से मौजूद लोगों पर फूलों की वर्षा की और मुस्कराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
शोरूम में प्रवेश कर उन्होंने वहां प्रदर्शित ज्वेलरी कलेक्शन का मुआयना किया और कुछ गहनों को खुद भी पहनकर देखा। आयोजन के दौरान सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे लेकिन अभिनेत्री को देखने की उत्सुकता इतनी अधिक थी कि सेंट्रल मार्केट की सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया।
शहरवासियों के लिए ये दिन खास बन गया, क्योंकि उन्हें न केवल एक नए शोरूम की शुरुआत देखने का अवसर मिला, बल्कि सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी को नजदीक से देखने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।










Discussion about this post