शामली। बलवा चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा उस समय हुआ जब कैराना निवासी दंपत्ति बाईक से शामली से कांधला जा रहे थे। अचानक एक अज्ञात ट्रक ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार को बलवा चौराहे पर हुई, जब कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलशन निवासी 45 वर्षीय समीना पत्नी यामीन अपने पति के साथ किसी कार्यवश शामली आई थीं।
शामली से लौटते समय जब वे कांधला रोड पर पहुंचे, तो पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि समीना और यामीन बाईक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर जब देखा तो महिला समीना की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और यामीन गंभीर रूप से घायल पड़ा था।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने समीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल यामीन को उपचार दिया जा रहा है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
महिला की असामयिक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।











Discussion about this post