मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मजदूर और उसके बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मजदूर का बेटा घायल हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी कार चालकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मैनापूठी गांवनिवासी मुकेश(56) पुत्र मंगे सरूपुर खुर्द में स्थित ईट भट्टे पर भराई का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह अपने बेटे के साथ बैल-बग्गी लेकर भट्टे पर ईट की भराई के लिए जा रहा था। जब वह गांव के बाहर सरधना बिनौली रोड पर पहुंचा तो पीछे से हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार कार ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी।
कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक मुकेश, उसका बेटा निक्की व बैल उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। जिसमें मुकेश व उसके बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटा निक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भागने का प्रयास का रहे कार सवारों को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल निक्की को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











Discussion about this post