अयोध्या। यूपी के अयोध्या में बुधवार की तड़के तीन डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक डंपर में आग लग गई। इससे चालक और क्लीनर की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हादसा इनायतनगर थाना क्षेत्र के सेवरा मोड़ के पास रायबरेली हाईवे पर तड़के करीब 4 बजे हुआ। बताया गया कि आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे पीछे आ रहे डो डंपर एक के बाद एक भिड़ गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।











Discussion about this post