मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शेरगढ़ी निवासी आकाश अपने दोस्त रौनक के साथ बाइक से कहीं जा रहा था, तभी सीएनजी पंप के पास कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रौनक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रौनक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वहीं आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों को जब आकाश की मौत की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद आकाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीओ कोतवाली ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post