नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा आज अपने नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा देगी। दिल्ली में भाजपा शाम को होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके लिए रविशंकर और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कई नाम मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे हैं।
हालांकि, नाम पर अंतिम निर्णय आज शाम 7 बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में ही होगा। बैठक में वरिष्ठ नेता नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों से फीडबैक लेंगे, जो पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे। बैठक के तुरंत बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा ने इस बार दिल्ली में 70 में 48 सीटें जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंत्री बनने वालों के नामों का ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के साथ ही रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, विनोद तावड़े और महामंत्री संगठन बीएल संतोष इन तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता, कारोबारी और गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा हो सकते हैं।
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पराजित किया है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी इस मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार बताए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की सार्वजनिक चर्चा हो रही है, उनके अलावा कुछ ऐसे नेता भी हैं जो इस दौड़ में ‘छुपे रुस्तम’ साबित हो सकते हैं। बवाना सीट से विधायक रवींद्र इंद्राज सिंह और भाजपा के लिए पहली बार मादीपुर सीट जीतने वाले कैलाश गंगवाल को इसी रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जिस तरह से भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनकर सभी को चौंकाया था, दिल्ली में भी वह इस रणनीति को अंजाम दे सकती है। पढ़िए पल-पल के अपडेट
दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को होगा।
दिल्ली भाजपा के नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कौन होगा नया सीएम इस सवाल पर कहा कि विधायक आपस में निर्णय करेंगे और विधायक दल का जो भी निर्णय होगा उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1 से 2 घंटे का इंतजार और करना है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आज शाम को 7 बजे का निमंत्रण है। हमारे दोनों पर्यवेक्षक की घोषणा हो चुकी है। दोनों ही पर्यवेक्षक आएंगे और बात करेंगे फिर आपको मुख्यमंत्री का नाम बताएंगे… इसके बाद कल सुबह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसमें पीएम मोदी, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद होंगे। समारोह में केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। हमने सबको निमंत्रण दिया है।
बीजेपी नेता ओम प्रकाश धनखड़ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के आवास पर पहुंचे हैं। दोनों को दिल्ली के नए सीम के नाम को लेकर ऐलान करना है। सूत्रों की मानें तो कुछ देर से रेखा गुप्ता का नाम आगे चल रहा है। बाकी आधिकारिक फैसला शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में तय होगा।
ता अजय आलोक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि दिल्ली कल एक नई सुबह के साथ नए युग में प्रवेश करेगी और भाजपा नए चेहरे,नए तेवर को लेकर एक प्रण के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली को सही मायनों में भारत की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।
AAP नेता गोपाल राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि देश के इतने राज्यों में सरकार चलाने वाली पार्टी शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड बाट रही है लेकिन किसका शपथ ग्रहण समारोह होना है यह पता ही नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि कम से कम आज भाजपा अपना रहस्य पटाक्षेप करेगी और दिल्ली को मुख्यमंत्री जल्द मिलेगा व दिल्ली में काम शुरू होंगे।
दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार शाम 7 बजे होगी। बैठक में दिल्ली के सीएम पद पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने का स्वागत किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने का स्वागत किया। नेता के चुनाव के लिए बैठक आज शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय में होगी।
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर स्पेशल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ होने की उम्मीद है, इसलिए हम न केवल आम लोगों के लिए बल्कि समारोह में शामिल होने वाले वीआईपी लोगों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। हमने पूरे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को तैनात कर दिया है, जिसकी मदद दूसरे जिलों के एडिशनल डीसीपी करेंगे। हमारे पास लॉ एंड ऑर्डर में डीसीपी स्तर के करीब 15 अधिकारी हैं, इसके अलावा अन्य अधिकारी भी हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। यह भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाला यह दिल्ली का सबसे ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। दिल्ली की जनता ने एक तानाशाही के शहंशाह को झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वस्तरीय राजधानी बनने की ओर अग्रसर होगी। हर गरीब, आम आदमी सबसे बड़ा वीआईपी है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नए मंत्रिमंडल को आशीर्वाद देने के लिए यहां मौजूद रहेगा। कल सुबह 11 बजे समारोह होने जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की।
दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक सौरभ चंद्रा ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल शपथ ग्रहण समारोह के चलते सोशल मीडिया के माध्यम से दिशानिर्देश जारी किए हैं। हमने बताया है कि कौन सी ऐसी जगह हैं जहां जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक का समय दिशा निर्देशों में दिया गया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी भाजपा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया है।
दिल्ली के सीएम पद के चेहरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिद्धारमैया की तरह ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते थे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। डबल इंजन की सरकार दिल्ली की हालत सुधारेगी, क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस पर हैं। यह देश का पावर सेंटर है। सीएम कोई भी हो, मुझे खुशी है कि सीएम बीजेपी से होगा। अरविंद केजरीवाल को अब घर बैठकर दिल्ली के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह देखना चाहिए।
दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान में तैयारियां जारी हैं। आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा। शपथ ग्रहण से पहले ही रामलीला मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
भाजपा के एक विधायक ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। एलजी भाजपा के भावी मुख्यमंत्री के दावे को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजेंगे और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद एलजी नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही नए मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जा सकती है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि नए मंत्रिमंडल में जाट, दलित, पूर्वांचली, सिख, उत्तराखंड प्रवासी और बनिया समुदाय के लोगों को शामिल किए जाने की संभावना है।
भाजपा विधायकों के विधायक दल की बैठक बुधवार शाम 7 बजे शुरू होगी, जिसमें 48 नवनिर्वाचित विधायक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। कम से कम तीन विधायकों ने बुधवार सुबह एचटी को बताया कि उन्हें बैठक के लिए शाम 6 बजे लुटियंस दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। तीन विधायकों ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा विधायक दल एलजी वीके सक्सेना से मिलने राज निवास जाएगा, जहां भावी मुख्यमंत्री अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। कल दिल्ली में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिस ‘राम राज्य’ की कल्पना की गई थी, 27 साल बाद उसका शपथ ग्रहण होगा। दिल्ली में हर कोई इसे बड़ी खुशी के साथ देखेगा।
दिल्ली में सीएम चेहरे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय द्वारा भाजपा की आलोचना किए जाने पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि बारात और मंडप का कोई विषय नहीं है। ‘आप’ को पता नहीं है कि बारात क्या होती है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। निर्णय करने में बहुत से लोगों की भूमिका होती है। ‘आप’ अपना नेता विपक्ष का नेता) चुनो, दूसरों को सलाह देने की आपको जरूरत नहीं है।
विधायक और भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट कहा कि दिल्ली का सीएम चेहरा कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी। यह सच है कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता या कमल का फूल ही दिल्ली का सीएम होगा। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता सदन का सुचारू संचालन और सदन में दिल्ली के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होगी।
दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंत्री बनने वालों के नामों का ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही किया जाएगा।
27 लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय हो जागा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नए मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रामलीला मैदान में कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे।











Discussion about this post