मुजफ्फरनगर। अंकित विहार निवासी तुषार शर्मा पुत्र ओमदत्त शर्मा ने मेहनत और लगन से भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया है। एनडीए परीक्षा पास कर वायुसेना के फाइनल पैनल में स्थान पाने वाले तुषार ने देशसेवा के अपने संकल्प को साकार कर दिखाया। साथ ही उन्होंने बीटेक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शैक्षणिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
तुषार मूल रूप से ग्राम सौरम शाहपुर से संबंधित हैं। उनके दादा स्वर्गीय बृजभूषण सिंह वहीं के निवासी थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के ऑक्सफोर्ड ग्लोबल स्कूल से हुई जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2020 में शिमला स्थित पीआईएस स्कूल से उत्तीर्ण की। एनडीए की कठिन तैयारी भी उन्होंने देहरादून से ही की और चयन के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार कर यह उपलब्धि अर्जित की।
तुषार की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। माता-पिता के अलावा बहन आस्था, बुआ रुचिता, भाई अंशुमान, गौरव, चाचा प्रवीण, शशि, ताऊ सुरेश, टीकम, अनिल, दादी श्रीमती सुखबीर शर्मा, मौसेरे भाई डॉ. सनील कुमार, विवेक शाहपुरा, चचेरे भाई रविन सिंह, सतपाल, ननिहाल पक्ष से रमेश रावत, राजीव कुमार, शरद कुमार और रामपाल सहित परिजनों व शुभचिंतकों ने तुषार को बधाइयाँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।










Discussion about this post