बागपत। बागपत में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला राशन डीलर के बेटे की आत्महत्या से जुड़ा है।
अमीनगर सराय के बशोध गांव निवासी राशन डीलर के बेटे की आत्महत्या में गांव के चार लोगों सहित एक अन्य राशन डीलर के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमें मृतक के भाई ने पांचों पर उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
21 फरवरी की रात अमीनगर सराय के बसोध निवासी राशन डीलर शकुंतला देवी के बड़े बेटे आशीष ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को घर के मंदिर से आशीष का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसने गांव के चार लोगो सहित एक अन्य राशन डीलर पर रुपयों का दबाव बनाना और राशन लेकर पैसे ना देना था, जिसकी वजह से आशीष काफी तनाव में था और उसने आत्महत्या का कदम उठाया।
आशीष के भाई मनीष पुत्र नरेश ने गांव के इस्लाम, तारे, सरफराज, महबूब और मेवला के राशन डीलर अध्यक्ष कुलदीप के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।











Discussion about this post