मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की।गुरुवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ एक खेत में चल रहे अवैध खनन स्थल पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक जमीन मालिक की शिकायत पर की गई, जिसमें बताया गया था कि खनन माफिया उनकी जमीन से मिट्टी की चोरी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एसडीएम जौहरी ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। प्रशासनिक टीम को देखते ही अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति गन्ने के खेतों में कूदकर फरार हो गए। हालांकि, मौके से मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई, जिसे बुढ़ाना कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post