मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सर्कुलर रोड स्थित काशीराम आवास विकास कॉलोनी में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 28 वर्षीय मोहित पुत्र रिशिपाल ने पत्नी से हुई कहासुनी के बाद फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने मृतक मोहित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि अभी तक किसी से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय मोहित की दो साल पहले सुमन के साथ शादी हुई थी, और दोनों के एक डेढ़ साल का बेटा है। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि दोपहर के समय थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि काशीराम कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सुमन कटनी रोडवेज बस स्टैंड के सामने अपने ढाबे पर चली गई। उसी बीच मोहित ने यह दुखद कदम उठा लिया। सीओ साव ने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना ने परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ा दी है।










Discussion about this post