नई दिल्ली : भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया के सबसे उन्नत और मजबूत डिफेंस सिस्टम में एक है. ये मल्टी-लेयर्ड है. ये कई तरह के हवाई खतरों जैसे बैलिस्टिक मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें, लड़ाकू विमान, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से रक्षा करने में सक्षम है. भारत ने इस प्रणाली को विशेष रूप से पाकिस्तान और चीन से पैदा होने वाले खतरों को ध्यान में रखकर विकसित किया है.
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में एस-400, आकाश, बराक-8, और BMD जैसे जबरदस्त सिस्टम शामिल हैं. ये पाकिस्तानी मिसाइलों, विशेष रूप से बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों, से रक्षा करने में सक्षम है. यह सिस्टम बहु-स्तरीय और उन्नत रडार नेटवर्क से लैस है, जो पाकिस्तान की अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर सकता है.
वैसे माना जाता है कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका, रूस, चीन और इजरायल के बाद पांचवें नंबर है. ये चीन और पाकिस्तान से हवाई हमले का सामना करने में सक्षम है.











Discussion about this post