लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमती नगर) में आयोजित ‘युवा सहकार सम्मेलन’ और ‘यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार और आर्थिक प्रगति से जोड़ने के विजन पर जोर दिया।
सहकारिता से समृद्धि का विजन-
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारा युवा ही सहकारिता आंदोलन का भविष्य है और वही आने वाले समय का शिल्पी भी है। यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगी।
प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मिलेगी धार-
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ‘सहकारिता से समृद्धि’ और ‘सहकारिता से आत्मनिर्भरता’ का जो मंत्र दिया है, वह वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस आंदोलन का हिस्सा बन सकें।










Discussion about this post