मुजफ्फरनगर। एमडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा ग्राम रामपुर में लगभग 30 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उन भू-स्वामियों के खिलाफ की गई, जिन्होंने प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना ही अवैध प्लॉटिंग की थी।
प्राधिकरण ने तीन अलग-अलग स्थलों पर अवैध निर्माण को निशाना बनाया:
● जगदीश प्रसाद, राज सिंह, राजेश बंसल और विनोद प्रधान: खसरा नंबर 842 और 841, ग्राम रामपुर में लगभग 06 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग।
● नौशाद अहमद और सबीर अहमद: खसरा नंबर 347, सहारनपुर रोड, ग्राम रामपुर में लगभग 18 बीघा भूमि पर अनाधिकृत निर्माण।
● मनोज कुमार धीमान, नीरज चौहान और नरेश ठाकुर: खसरा नंबर 871, ग्राम रामपुर में लगभग 06 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी।










Discussion about this post