मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार ज़िलों में हुई कृषि चौपाल का आखिरी पड़ाव गुरुवार को दाहोद गांव में था। इसमें 350 से ज़्यादा किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि चौपाल किसानों ने ही लगाई थी और इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। गन्ने के खेतों के पास बैठकर किसानों ने अपने विचार शेयर किए और योगी सरकार के फैसलों से अपनी ज़िंदगी में आए अच्छे बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आया है, महिलाएं, किसान, युवा और बुजुर्ग सभी सुरक्षित हैं और अपराधी राज्य छोड़कर जा रहे हैं। बिजली की सप्लाई अब हर ज़िले में बराबर है। छोटे और सीमांत किसानों का ध्यान रखा जा रहा है। प्राइवेट ट्यूबवेल वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है। फसल चोरी और बिचौलियों का राज खत्म हो गया है। गन्ने के दाम में भी 30 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। मुज़फ़्फ़रनगर में किसानों ने सही दाम और जल्दी पेमेंट के लिए योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया।
योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में की 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि-
किसानों ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि करने पर योगी सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 370 से बढ़ाकर 400 रुपये और सामान्य प्रजाति का 360 रुपये से 390 रुपये प्रति क्विंटल किया। इस वृद्धि से गन्ना किसानों को 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हो रहा है। 30 रुपये प्रति कुंतल की इस वृद्धि ने किसानों को बड़ी राहत दी।
अपनी फसल से परिवार को समृद्ध कर रहा किसान-
चित्तौड़ा के प्रधान सुभाष ने कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हर किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। निजी नलकूप से जुड़े अन्नदाता किसानों को योगी सरकार ने बिजली बिल में छूट देकर बड़ी राहत दी। अब फसल चोरी बंद हो गई। सभी जनपदों में समान रूप से बिजली आ रही है, जिस कारण किसानों के लिए खेती मुनाफे का सौदा हो गया है। अब किसान आत्महत्या नहीं करता, बल्कि अपनी मेहनत के कारण लहलहाती फसल से परिवार को समृद्ध कर रहा है।
समय से भुगतान कर रही चीनी मिल, पूरे मुजफ्फरनगर से मुख्यमंत्री जी का आभार-
किसान कदम सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने गरीब किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाया है। चीनी मिलों की मनमानी गुजरे जमाने की बात हो गई। चीनी मिलों पर सरकार की पूरी निगरानी है। अब चीनी मिलें गन्ना भुगतान में देरी नहीं कर सकतीं। प्रदेश सरकार के ध्यान देने से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है। अन्नदाता समृद्ध रहेगा तो हर घर में खुशहाली आएगी। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए मुजफ्फरनगर की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार।
कानून का राज और किसानों को मिली सुरक्षा-
किसान विनोद कुमार देशवाल ने कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधियों ने अपराध छोड़ दिया या प्रदेश से बाहर चले गए। सुदृढ़ कानून व्यवस्था ने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। इसकी बदौलत हर वर्ग में खुशहाली है। खुशहाल इंसान और किसान, प्रदेश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान दे पा रहा है तो इसका श्रेय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।
कृषि चौपाल में गदनपुर के प्रधान योगेंदर, किसान प्रदीप राणा, राजकुमार, सुंदर पाल, अनूप सिंह, सतेंद्र कुमार, गोपाल सिंह, अजय सिंह, सतीश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार दीक्षित, गजेंद्र सिंह, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।











Discussion about this post