मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में जमीन और संपत्ति खरीदना अब और महंगा हो गया है। जिला प्रशासन ने सोमवार से नई सर्किल रेट लागू कर दी है, जिसमें 10 से 25 प्रतिशत और कुछ क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। सदर तहसील सहित जिले की सभी तहसीलों में यह नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। शहर में शिव चौक का इलाका अब भी सबसे महंगा बना हुआ है।
निर्माण लागत में भी बदलाव हुआ है, जहां आरसीसी और मार्बल से बने भवनों का अधिभार 15 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है।
एडीएम फाइनेंस गजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई 2025 से मुजफ्फरनगर में नई सर्किल रेट सूची जारी की गई है। इसके लिए दो महीने तक एक्सरसाइज की गई, जिसमें 37 आपत्तियां प्राप्त हुईं। सभी आपत्तियों का विधिवत निस्तारण किया गया और अन्य सुझावों को भी बैठक में शामिल करते हुए नई सर्किल रेट लागू कर दी गई है।
अपर जिलाधिकारी राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि नई सर्किल रेट सूची सभी सार्वजनिक स्थानों और वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, ताकि आम जनता को भी इससे अवगत कराया जा सके।











Discussion about this post