Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home कानपुर

प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल: कातिल रीना के फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो; नेमकोड से सेव कई नंबर; खुलासे

कानपुर के घाटमपुर में प्रेमी भतीजे के प्यार में पागल एक महिला ने अपने पति को ही मार डाला। कातिल पत्नी के फोन में 55 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। आरोपी महिला ने घटना के बाद दूसरा मोबाइल तालाब में फेंक दिया था। पुलिस उसे ढूंढ रही है। लेकिन अभी मिला नहीं है।

admin by admin
May 21, 2025
in कानपुर
प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल: कातिल रीना के फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो; नेमकोड से सेव कई नंबर; खुलासे
0
SHARES
783
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के भीतरगांव के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में धीरेंद्र पासी की हत्यारोपी पत्नी रीना प्रेमी सहित बचने के लिए बेहद शातिर चाल चलती रही, लेकिन पुलिस पूछताछ से वह टूट गई। पहले जहां एक भी मोबाइल न होने की बात रटती रही, फिर उसने दो मोबाइल होने की बात कबूल कर ली। एक मोबाइल साढ़ पुलिस ने घर से बरामद कर लिया है जबकि घटना के दो दिन बाद दूसरे मोबाइल को सिम सहित घर के पीछे बने तालाब में फेंकने की बात कबूली थी। मंगलवार दोपहर साढ़ पुलिस तालाब में रस्सी में चुंबक बांधकर मोबाइल की तलाश करती रही, लेकिन हाथ नहीं लगा।

साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की आरोपी पत्नी रीना के घर से मिले मोबाइल में गूगल से डाउनलोड किए गए 55 पोर्न वीडियो गैलरी में मिले हैं। कई मोबाइल नंबर नेमकोड से सेव हैं। उसके प्रेमी भतीजे सतीश का भी मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। दोनों बरामद मोबाइल फोन से डिलीट वाइस मैसेज, फोटोग्राफ, वीडियो, कॉल रिकार्ड को रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जा रहा है। तालाब का पानी निकलवा कर फेंके गए मोबाइल को भी बरामद करने का प्रयास करेंगे।

प्रेमी की चाहत में पति को दर्दनाक मौत देने वाली शातिर पत्नी रीना ने घर के अंदर वाले बाथरूम के पाइप को प्लेट हटाकर कपड़े ठूंस कर बंद कर दिया था। मृतक धीरेंद्र की मां चंद्रावती समेत पड़ोस की महिलाओं ने बताया कि मंगलवार सुबह बाथरूम में पानी भरने से बंद पड़ी नाली को साफ किया गया तो घर के बाहर नाली में पानी के साथ खून भी बहता दिखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी साढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने नाली और घर के अंदर बाथरूम का निरीक्षण किया और उसमें अभी पानी न डालने की हिदायत दी।

Related posts

शुभम द्विवेदी की पत्नी का फूटा आक्रोश, कहा- भारतीय खिलाड़ी पहलगाम आतंकी हमले को भूल चुके हैं

शुभम द्विवेदी की पत्नी का फूटा आक्रोश, कहा- भारतीय खिलाड़ी पहलगाम आतंकी हमले को भूल चुके हैं

September 14, 2025
दोस्त की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी, अरबाज से बेहद नाराज था समीर, महिला मित्र के भाई ने इसलिए की मदद

दोस्त की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी, अरबाज से बेहद नाराज था समीर, महिला मित्र के भाई ने इसलिए की मदद

July 24, 2025

मंगलवार दोपहर मृतक धीरेंद्र पासी के घर के पीछे तालाब में जब पुलिसकर्मी फेंके गए मोबाइल को ढूंढ रहे थे, उसी समय मृतक धीरेंद्र पासी की मां चंद्रावती आंखों में आंसू भरे बैठी दिखीं। उसके पास पड़ोस की महिलाएं भी मौजूद थीं। अमर उजाला से बात करते हुए बुजुर्ग मां चंद्रावती कहती है कि घटना की रात बहू रीना ने जल्दी खाना खवाय दीन्हेसि, खटिया बिछा के कूलरौ लगा दीन्हेसि। हम बहुरिया की चाल का भांपे न पाईन। जान जाती तो पूरी रात न सोउतिन। तौ हमार बउवा आज जीवित होत। अब बहुरिया का जीवनभर जेलय मा राखेव, आए न पावै। बात करते-करते बुजुर्ग मां फूट-फूट कर रोने लगी। जिसे पुलिसकर्मी ने समझाकर चुप कराया।

प्रेमी भतीजे संग मिलकर पति की हत्या करने की आरोपी रीना रील बनाने की शौकीन है। इंस्टाग्राम में ऑफिशियल रीना 90 नाम से उसकी आईडी है। उसने “तुम्हे बिना याद किए नहीं सोते हम तू बूंद का प्यासा था…समंदर दिया हमने”,जैसे डायलॉग पर रील बनाई है। पुलिस पूछताछ में रीना ने मोबाइल न होने की बात कह गुमराह किया था। मोबाइल की बात छिपाने के लिए अक्तूबर 2024 के बाद आईडी से 50 रील्स डिलीट किए हैं ताकि किसी को पता न चले कि उसके पास मोबाइल है।

कानपुर के भीतरगांव के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 11 मई को घर के पीछे चारपाई पर धीरेंद्र पासी की लाश मिली थी। शव खून से लथपथ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। मामले की पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी रही।

जांच में चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी। धीरेंद्र की पत्नी रीना ने प्रेमी भतीजे सतीश (सगे जेठ के लड़के) के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पति को दोनों के अफेयर की जानकारी हो गई थी। इस पर वह घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाह रहा था। इसी डर के चलते पत्नी ने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। उसके बेसुध होने के बाद प्रेमी को घर बुलाया और आधी रात को लकड़ी के गुटके से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। साढ़ पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एडीसीपी महेश कुमार ने बताया घटना के दिन ही हत्यारे के घर के करीबी होने की आशंका थी। धीरेंद्र की पत्नी रीना की कॉल डिटेल से चौंकाने वाले राज निकलकर सामने आए। रानी और उसके प्रेमी सतीश के बीच एक-एक दिन में 60 से 100 कॉल होने की डिटेल पुलिस को मिली। पूछताछ में दोनों के प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया। पूछताछ में पता चला कि सतीश ने अपनी आईडी से दो सिम खरीदे। एक रीना को दिया और एक अपने पास रखा। घटना की रात दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि धीरेंद्र पासी घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए गेहूं बेचकर बीस हजार रुपये भी इकट्ठा कर लिए थे। कैमरे की भनक पर रीना ने उसकी सब्जी में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। फिर गर्मी होने की बात कह चारपाई घर के पीछे खुले में डाल दी। वहीं पति से बातें करती रही।

धीरेंद्र गहरी नींद में सो गया, जबकि सास चंद्रावती और मासूम बेटे ओनल को कमरे के अंदर कूलर में सुला दिया था। फिर सतीश को घर बुलाकर बाथरूम के ऊपर टांड़ में रखे लकड़ी के गुटके से सिर में ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

उधर, कानपुर के घाटमपुर के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में धीरेंद्र पासी की हत्या की आरोपी पत्नी रीना ने रविवार शाम को पुलिस जीप से माती जेल जाते समय प्रेमी भतीजे को कई थप्पड़ जड़ दिए। वह पुलिस की पूछताछ में प्रेमी द्वारा गुनाह कबूल किए जाने से बेहद खफा थी। उसे अफसोस था कि प्रेमी ने उसका नाम क्यों बता दिया। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह बताया कि इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को दूर-दूर बिठाया। इसके बाद भी वह रास्ते भर उसे गालियां देती रही।

पति धीरेंद्र की हत्या की आरोपी पत्नी रीना माती जेल में सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है। जेल अधीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि देर तक रात उसने कुछ नहीं खाया। सिर्फ पानी पीकर रात काटी। सोमवार सुबह नाश्ता किया। इस दौरान कई बार वह मासूम बेटे को याद कर रोती रही। वह बार बेटे का नाम लेकर उसे पुकार रही थी।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर:दबंगों ने किया हमला, पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Next Post

मुजफ्फरनगर: ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर ही मौत

Next Post
मुजफ्फरनगर: ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर ही मौत

मुजफ्फरनगर: ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर ही मौत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

बागपत में अवैध रूप से खींची गई बिजली लाइन हटाई जाएगी, पुरानी जगह होगी शिफ्ट

बागपत में अवैध रूप से खींची गई बिजली लाइन हटाई जाएगी, पुरानी जगह होगी शिफ्ट

1 year ago
मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी ठेकेदार पंकज मित्तल के घर पर छापेमारी, जानें…

मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी ठेकेदार पंकज मित्तल के घर पर छापेमारी, जानें…

12 months ago
मुज़फ्फरनगर में चोर समझकर युवक पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से किया हमला, युवक की हालत गंभीर, SSP द्वारा मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फरनगर में चोर समझकर युवक पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से किया हमला, युवक की हालत गंभीर, SSP द्वारा मुकदमा दर्ज

8 months ago
यूपी बजट 2025: युवाओं को ब्याज मुक्त लोन…छात्राओं को स्कूटी; चार नए एक्सप्रेसवे, बजट की आकर्षक घोषणाएं, जाने

यूपी बजट 2025: युवाओं को ब्याज मुक्त लोन…छात्राओं को स्कूटी; चार नए एक्सप्रेसवे, बजट की आकर्षक घोषणाएं, जाने

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In